घर की रसोई में है जादू, दांतों के दर्द से चुटकी में दिलाएगा छुटकारा 

लोगों को एक उम्र के बाद शरीर के किसी न किसी भाग में दर्द होने की समस्या होती ही है। लेकिन कमर, पेट य शरीर के किसी अन्य भाग के दर्द की दवाई खा लेने से इंसान को राहत मिल जाती है। एक दांत का दर्द ही ऐसा है, जिसे झेलना काफी कष्टदायक होता है। इसे झेलना हर किसी के बस की बात नहीं है। दांतों के दर्द के कई कारण हो सकते हैं। दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। अगर आप भी दांतों के दर्द से परेशान है तो आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिसकी वजह से आपको दांतों के दर्द जल्द ही आराम मिल जाएगा।

दांत का दर्द

लौंग

दांतों के दर्द का मुख्य कारण बैक्टीरिया होता है जिसके कीटाणु धीरे–धीरे दांतों में पनपते हैं। लौंग एक अच्छी औषधी है जिसका प्रयोग बैक्टीरिया को खत्म करने में किया जाता है। दांतो के दर्द में लौंग का सेवन काफी फायदेमंद होता है। जिसके इस्तेमाल से दांतों का दर्द खायब होने लगता है। लौंग के इस्तेमाल से दांतों का दर्द ठीक तो हो जाता है लेकिन यह दर्द काफी देर बाद ठीक होता है। इसलिए आपको थोड़ा धैर्य बनाने की जरूरत है।

लहसुन

लहसुन में एंटीबायोटिक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लहसुन में भी लौंग की तरह ही दांतों को दर्द से आराम पहुंचाने में आराम मिलता है। इसके साथ ही लहसुन में अनेक संक्रमण से लड़ने की क्षमता भी होती है। इसके लिए लहसुन की 2-3 कली को कच्चा ही चबा लें। आप चाहें तो लहसुन को काट कर या पीस कर अपने दर्द करते हुए दांत के पास रख सकते हैं। लहसुन में एलीसिन होता है जो दांत के पास के बैक्टीरिया, जर्म्स, जीवाणु इत्यादि को नष्ट कर देता है।

प्याज

प्याज दांत दर्द के लिए एक उत्तम घरेलू उपचार है। जो व्यक्ति रोजाना कच्चा प्याज खाते हैं उन्हें दांत दर्द की शिकायत कम रहती है क्योंकि प्याज में कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो मुंह के जर्म्स, जीवाणु एवं  बैकटीरिया को नष्ट कर देते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है तो प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें अथवा प्याज चबाएं। ऐसा करने के कुछ हीं देर बाद आपको आराम महसूस होने लगेगा।

हींग

लहसुन और लौंग से दांत के दर्द में आराम में कुछ समय अवश्य लग जाता है लेकिन हींग से आपके दांतों के दर्द में जल्द ही आराम मिल जाता है। हींग बहुत ही अच्छा घरेलू उपचार है दांतों के दर्द के लिए। इसका इस्तेमाल करना भी बेहद ही आसान है। आपको चुटकी भर हींग को मौसम्मी के रस में मिलाकर उसे रुई में लेकर अपने दर्द करने वाले दांत के पास रखना है। चूंकि हींग लगभग हर घर में पाया जाता है इसलिए दांत दर्द के लिए यह उपाय बहुत सुलभ, सरल एवं कारगर माना जाता है।

LIVE TV