जूते पहनकर कभी मत करें घर में इंट्री, होगा वो जो कभी नहीं हुआ

भारत में जितना महत्व वास्तु का है उतना ही चीन में फेंगशुई का है। लाफिंग बुद्धा, विंड चाइम, ड्रैगन, कछुए और सिक्कें फेंगशुई की चीजों मे शामिल है। फेंगशुई से जहां सकारात्मक ऊर्जाघर में प्रवेश करती है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर भी निकलती है। फेंगशुई में ऐसी तमाम वस्तुएं हैं जिनके प्रयोग से आप अपने भाग्य को बदल सकते हैं।

वास्तु शास्त्र

चीन में लोग फेंगशुई को बड़ी गंभीरता से लेते हैं, चीनवासियों का मानना है कि सोने का एक निश्चित स्थान होना चाहिए। घर के बेडरूम का स्थान घर का कोना होना चाहिए। ऐसा करने पर अच्छी नींद आती है और साथ ही यह आपके शरीर के लिए भी काफी लाभदायक होता है। फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल के कछुए को भी घर में रखना प्रगति और स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभ संकेत होता है।

यह भी पढ़ें:- व्यापार को लग जाएंगे चार चाँद, लेकिन ये गलती पड़ेगी भारी

फेंगशुई में तीन टांगों वाला मेढक का घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना भाग्यशाली माना जाता है। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। चीन के लोगों का मानना है कि घर के सामने पेड़ जरूर होना चाहिए। घर के सामने पेड़ होने से सकारात्मक सोच का विकास होता है।

यह भी पढ़ें:- पति-पत्नी के बीच रोज हो रहा कलेश, तो ध्यान दें कहीं गलती यहां तो नहीं

फेंगशुई के अनुसार घर हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए घर में रखी हुई वस्तुएं व्यवस्थित ढंग से रखी होनी चाहिए।  ऐसा करना शरीर से किसी भी तरह के स्ट्रेस को अपने आप दूर करने में मदद करता है और आप सभी चीजों के बारे में सकारात्मक महसूस करेंगे।

फेंगशुई के अनुसार जूतों के साथ घर में प्रवेश बुरी ऊजा को घर में प्रवेश करवाता है। मानना है कि जूतों के साथ तनाव और चिंता भी घर में प्रवेश करती है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV