पति-पत्नी के बीच रोज हो रहा कलेश, तो ध्यान दें कहीं गलती यहां तो नहीं

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में पति-पत्नी के बीच अक्सर कई बातों को लेकर झगड़ा होता रहता है। पति-पत्नी का रिश्ता प्यार वह भरोसे का रिश्ता होता है। उनके बीच छोटे-मोटे झगड़े तो ठीक हैं, लेकिन अगर ये झगड़े लगातार हो रहे हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए उचित नहीं है। आज हम आपको कुछ वास्तुशास्त्र की कुछ ऐसी आध्यात्मिक तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आप आपस में होने वाली लड़ाई पर विराम लगा सकते हैं।

पति-पत्नी

यदि पति-पत्नी के बीच प्यार की कमी से दूरियां बढ़ने लगे तो पत्नी को अपनी सिंदूर की डिब्बी में एक गोमती चक्र रखना चाहिए। इससे पति से होने वाले झगड़े नहीं होंगे और आपसी प्यार बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें:- अगर ऐसे करते हैं दिन की शुरुआत तो हो जाए सावधान, होगा सिर्फ अशुभ

यदि पति-पत्नी आपसी कलह से बचना चाहते हैं तो पति-पत्नी को सोमवार को एक साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

हर दिन विवाहित जोड़े को भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते वक्त ध्यान दीजिएगा की जल में थोड़ा मीठा गुड़ होना चाहिए। क्योंकि गुड़ शुभ का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें:-लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बनते काम, तो वास्तु के ये छह उपाय करेंगे उद्धार

हिंदू धर्म में सिंदूर की मान्यता बहुत होती है। कहा जाता है कि विवाहित औरतों को हमेशा सिंदूर लगाना चाहिए। यह एक सुहागिन की निशानी होती है। अगर पति-पत्नी के बीच तनाव उत्पन्न होना शुरू हो रहा है तो पत्नि को पति को बिना बताए सिंदूर की डिब्बी को गद्दे के नीचे रख देनी चाहिए। पत्नी को सुबह उठकर यही सिंदूर अपनी मांग में भरना चाहिए।

दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए पति को नियमित तौर पर हर रात किशमिश वाले दूध का सेवन करना चाहिए और पत्नी को हमेशा सोने की चूड़ियां पहननी चाहिए।

देखें वीडियो:-

LIVE TV