गुजरात नगर पालिका चुनाव : एक बार फिर मुंह की खा गई कांग्रेस, भाजपा ने लहराया भगवा

नई दिल्ली। भाजपा ने एक बार फिर अपना जलवा बरकरार रखते हुए विपक्षियों के दांत खट्टे कर दिए हैं। बात कर रहे हैं गुजरात नगर पालिका चुनाव की। यहां 17 फरवरी को 75 में से 74 नगरपालिकाओं में मतदान किया गया। जबकि एक सीट पर पहले से ही भाजपा ने निर्विरोध कब्जा जमा लिया था। चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर विजय हासिल की। वहीं कांग्रेस की झोली में महज 25 सीट ही आ पाई। इस तरह कांग्रेस फिर से फेल साबित हुई।

साबरमती आश्रम : कनाडा के पीएम ने चलाया बापू का चरखा, पूछा- केम छो?

गुजरात नगर पालिका चुनाव

खबरों के मुताबिक़ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पिछले 22 सालों से सत्ता में रही बीजेपी सरकार एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

गुजरात निकाय के लिए 17 फरवरी को 74 नगरपालिकाओं में वोटिंग हुई थी। वलसाड के पार्डी में बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी का मुकाबला रहा है। यहां दोनों को 14-14 सीटों पर जीत मिली है। दाहोद में सबसे ज्यादा 76.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं राजकोट में सबसे कम 50.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बता दें कि गुजरात की 75 नगरपालिका के लिए चुनाव होना था लेकिन एक नगरपालिका में निर्विरोध उम्मीदवार का चयन हो गया।

RTI से महाखुलासा : डूबे इतने लाख करोड़, अब दिवालिया होने की कगार पर 49 बैंक!

अमरेली जिले की जाफराबाद सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बिना मतदान के विजय घोषित किए जा चुके हैं। उनके खिलाफ किसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। निकाय चुनाव में बीजेपी की ओर से 1934, कांग्रेस की ओर से 1783 उमीदवार मैदान में थे। 1793 निर्दलीय उमीदवार भी चुनावी मैदान में थे।

पंचमहाल की कलोल नगरपालिका में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। यहां 28 में से 11 सीट बीजेपी के खाते में चली गईं। वहीं 17 सीट अन्य के खाते में चली गईं।

कांग्रेस के खाते में गई धनेरा नगरपालिका, जीतीं 18 सीट, बीजपी 10 पर सिमटी। पंचामहल की हालोल नगरपालिका में बीजेपी की जीत। 36 में से 25 सीट मिलीं BJP को, कांग्रेस को 7 और अन्य को 4 सीट।

राजकोट के जेतपुर नगर निगम में बीजेपी सत्ता में बनी रहेगी। यहां कुल 44 सीटों में भाजपा ने 29 सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस ने सिर्फ 3 सीटें हासिल की हैं। वहीं एपीसीसी को 12 सीट पर जीत मिली है।

धंधुका नगर पालिका पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस को बीजेपी से केवल एक सीट कम मिली है। यहां बीजेपी को 14 और कांग्रेस को 13 सीटों पर जीत मिली है।

बीजेपी ने करजान नगरपालिका पर कब्जा कर लिया है। यहां पार्टी ने 28 में से 18 सीट जीत ली हैं। यहां कांग्रेस को केवल 1 सीट ही मिल पाई है। वहीं स्थानीय पार्टी राष्ट्रीय समाजपक्ष को 8 सीट मिली हैं और अन्य के खाते में 1 सीट गई है।

बीजेपी ने विजयपुर नगरपालिका में जीत हासिल कर ली है। यहां पार्टी ने 28 सीटों में से 17 पर जीत हासिल कर ली है। वहीं कांग्रेस के खाते में 6 सीट और अन्य के खाते में 5 सीट गई हैं। इसके अलावा संतरामपुर नगर पालिका पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। यहां बीजेपी के खाते में 14 सीट आई हैं। वहीं अन्य के खाते में 5 और कांग्रेस के खाते में भी 5 सीट आई हैं।

इलेक्शन कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने 928 और कांग्रेस ने 502 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं अन्य के खाते में 114 सीट जा चुकी हैं।

एक स्थानीय दल के खाते मे 42 सीटें चली गई हैं। अब तक BJP 26 तो कांग्रेस ने 8 नगरपालिकाओं में जीत दर्ज कर ली है।

महाराष्ट्र : सड़क दुर्घटना में 5 छात्रों की मौत, 26 घायल

पोरबंदर की छाया नगरपालिका पर बीजेपी का कब्जा, वहीं अमरेली की राजुला नगरपालिका पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां बीजेपी का सफाया कर दिया है।

भाजपा ने ध्रोल नगरपालिका पर अपना कब्जा कर लिया है। इसके अलावा पोरबंदर के 6 वार्डों में बीजेपी को 19 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं एनसीपी को 5 सीटें मिली हैं। यहां कुल 24 सीटें हैं।

साबरकांठ की प्रांतिज नगरपालिका पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। यहां बीजेपी को 24 सीटों में से 17 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा खेडब्रह्मा नगर पालिका कांग्रेस के खाते में चली गई है। यहां कांग्रेस को 24 सीटों में से 13 सीटों पर जीत मिली है।

गिर सोमनाथ- कोडिनार नगरपालिका का रिजल्ट आ गया है। BJP ने कोडिनार नगर पालिका पर कब्जा कर लिया है। यहां कुल 28 सीटों में से 19 सीटें पर जीत हासिल कर ली है।

तापी- भाजपा ने सोनाद नगरपालिका पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी को 28 सीटों में से 21 सीटें पर जीत मिली है। कांग्रेस को केवल 7 सीटों पर जीत मिली है।

जूनागढ़ जिले की वन्थाली नगरपालिका में कांग्रेस और बीजेपी को 12-12 सीटों पर जीत मिली है। वहीं गुजरात इलेक्शन कमीशन के मुताबिक बीजेपी को 599 और कांग्रेस को 337 सीटों पर जीत मिल चुकी है।

कच्छ के रापर में भी बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। यह बीजेपी के लिए बड़ी जीत है। बीजेपी ने अमरेली के चालाला, भावनगर के तलजा में जीत हासिल की है।

पीएम नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में BJP को जीत मिली है। इसके अलावा राज्य के सीएम विजय रूपाणी के चुनाव क्षेत्र राजकोट में भी बीजेपी ने जीत हासिल की है।

75 में से 71 सीटों की काउंटिंग चल रही है। इनमें से BJP 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है। इसके अलावा 3 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी देवभूमि द्वारका जिले की द्वारका नगरपालिका में आगे चल रही है।

बीजेपी ने यूपी-बिहार के लिए उतारे ‘उत्तराधिकारी’, इन सीटों पर होगी इज्जत की लड़ाई

BJP 38 नगरपालिका सीटों पर आगे चल रही है। वहीं BJP ने अमरेली की जाफराबाद नगरपालिका सीट जीत ली हैं। अब बीजेपी ने 40 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस ने भी 27 सीटों पर आगे चल रही है।

तापी से बीजेपी नगरपालिका पूर्व प्रमुख दीपक वसावा हार गए हैं। बालसिनोर नगर पालिका वार्ड नंबर 2 से बीजेपी पैनल ने जीत दर्ज की है। रापर नगरपालिका में 13 सीटों पर कांग्रेस और 11 पर बीजेपी का कब्जा हुआ है। विसावदर नगर पालिका वार्ड नंबर 3 की तीनों सीट कांग्रेस ने जीत ली हैं।

राजकोट जिले के जसदान नगरपालिका में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा बीजेपी ने आनंद वल्लभ विद्यानगर नगरपालिका के 6 वार्ड में सभी सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस ने कालावाद नगरपालिका के 5 नंबर वार्ड से जीत हासिल कर ली है। वहीं बीजेपी ने वादानगर नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 में जीत हासिल कर ली है। बीजेपी थानगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 से भी जीत गई है।

74 में 30 नगरपालिका के नतीजे आ चुके हैं। 16 नगरपालिका में बीजेपी, 14 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा 11 नगपालिकाओं में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 10 नगरपालिकाओं में आगे चल रही है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV