साबरमती आश्रम : कनाडा के पीएम ने चलाया बापू का चरखा, पूछा- केम छो?

अहमदाबाद। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों परिवार के साथ भारत के सात दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम ट्रूडो लगातार इंडिया की प्राचीन और प्रसिद्ध इमारतों को देखने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में वो आज गांधीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने बापू के साबरमती आश्रम पहुंच राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

साबरमती आश्रम

इस दौराप प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार के साथ भारतीय परिधान में नजर आए। ट्रूडो और उनके बेटों ने जहां लाल रंग का कुर्ता पहना था, वहीं उनकी पत्नी और बेटी ने पीले रंग का कुर्ता पहना था।

ट्रूडो ने परिवार संग यहां ‘वैष्णव जन तो तेन कहिए’ भजन सुना। इसके अलावा गांधीजी के घर ह्रदय कुंज में उन्होंने चरखा भी काता। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने गुजराती अंदाज में पूछा- केम छो? आश्रम के विजिटर बुक में उन्होंने लिखा कि ये एक बेहद ख़ूबसूरत जगह है।

यह भी पढ़ें:- RTI से महाखुलासा : डूबे इतने लाख करोड़, अब दिवालिया होने की कगार पर 49 बैंक!

ट्रूडो गांधी आश्रम से अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे। इसके बाद अहमदाबाद के आईआईएम मं  वे छात्रों को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री विजय रुपानी से मिलने के बाद वे शाम को मुंबई रवाना हो जाएंगे।

रविवार को सपरिवार ताजमहल का किया था दीदार

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को सपरिवार ताजमहल का दीदार किया था। यहां उन्होंने बच्चों के साथ जमकर लुत्फ उठाया था। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा ने उन्हें अपने पिता के साथ 1983 दौरे की याद दिला दी है। ट्रूडो के पिता पियरे ट्रूडो उस दौरान कनाडा के प्रीमियर थे।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र : सड़क दुर्घटना में 5 छात्रों की मौत, 26 घायल

ट्रूडो ने कहा कि करीब 35 साल पहले जब मैं 11 साल का था, तो अपने पिता के साथ भारत दौरे पर आया था। उस दौरान भी मैंने दिल्ली से ताजमहल का दौरा किया था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV