नहीं बन पाए ‘माननीय’, जीतने वाले पार्षद को गोली मारी

पार्षदलखनऊ। यूपी में हुए नगर निकाय चुनाव मेंं भाजपा की शानदार जीत हुई। पूरा प्रदेश भगवा रंग में रंग गए। जीत का जश्न भी मनाया गया। राज्य में कल चुनावी खुशियां और गम दोनों दिखे। लेकिन  झांसी जिले में निकाय चुनाव के बाद हिंसा की एक खबर आई है। हारने वाले प्रत्याशी ने जीतने वाले पार्षद को गोली मार दी। दोनों ही निर्दलीय प्रत्याशी है।

खबर के मुताबिक झांसी नगर निगम के वार्ड नंबर 56, नरसिंह राव टोरिया में नवनिर्वाचित पार्षद अनिल सोनी को हारने वाले मोहित पचौरी ने गोली मार दी। गोली अनिल को सिर से छूते हुए निकल गई।

वार्ड नंबर 56 से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सोनी ने 1270 वोट पाकर 13 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के शशांक त्रिपाठी को हराया। जबकि निर्दलीय मोहित पचौरी को तीसरी जगह मिली।

मतगणना के बाद अनिल और मोहित में तीखी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान मोहित ने अनिल पर गोली चला दी। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

LIVE TV