घर की रसोई में छुपा है आपकी तरक्की का राज, भूल के भी न करें ये काम  

रसोईघरवास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे दो कारण होते हैं, जिनकी वजह से रसोईघर का ध्यान रखना आवश्यक होता है। पहला कारण है कि रसोईघर में खाना बनाया जाता है और दूसरा कि घर की महिलाएं अपना अधिकतर समय यहीं पर देती है।

घर की सुख समृद्धि

इसके अलावा एक अन्य महत्त्वपूर्ण कारण यह भी है कि रसोईघर में अग्नि तत्व स्थित रहती है जिस वजह से इस क्षेत्र की रूप-रेखा को ध्यानपूर्वक बनाना चाहिए।

घर में रसोईघर के लिए वास्तु में एक विशिष्ट दिशा निर्धारित की गयी है। हालांकि यह दिशा रसोई के निर्माण के आधार पर बदल जाती है। आइए रसोईघर के लिए कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स पर ध्यान डालते है :-

  1. प्राचीन भारतीय विज्ञान वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर सीढ़ियों के पास नहीं होना चाहिए। उससे ऊर्जा का प्रवाह अवरोधित होता है।
  2. इसके अलावा आपके रसोई के उपकरण कैसे रखें हैं यह जांच लें।
  3. अगर चुल्हा तथा वॉटर सिंक उचित जगह तथा दिशा में नहीं है, तो इससे घर में लगातार झगड़े जारी रहेंगे क्योंकि यह दोनो अलग-अलग तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  4. चुल्हे का नॉब परिवार के मुख्य व्यक्ति की अनुकूल दिशा में रखना चाहिए। यह संपूर्ण परिवार के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है।
LIVE TV