सोनू निगम ने तीन तलाक पर दिया बड़ा बयान, कहा- अब पूरे देश को मिलकर इसे खत्म…

सोनू निगमनई दिल्ली। ‘अजान’ पर विवादित बयान के बाद सिंगर सोनू निगम ने एक बार फिर से इस्लाम के कानून पर हमला बोला है। सोनू निगम ने इस बार यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी देश में सभी के लिए समान कानून की बात की है। सोनू ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बात रखते हुए तीन तलाक को समाज की बड़ी कुरीति करार दिया। उच्चतम न्यायालय में तीन तलाक के मामले पर रोजाना सुनवाई हो रही है। सोनू निगम ने तीन तलाक को समाज की बड़ी कुरीति करार दिया।

उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर सरकार के रुख को अच्छा बताया। उन्होंने अब तक तीन तलाक जैसी कुरीति के जारी रहने पर हैरानी जताई। इस दौर के सबसे बड़े गायकों में से एक सोनू ने तलाक और धर्म के नाम पर फैली तमाम कुरीतियों से पार पाने का रास्ता समान कानून को बताया।

सोनू के मुताबिक, ‘भारत को समान कानून लाना ही पड़ेगा। इस देश को आप कई कानूनों से नहीं चला सकते।’ उन्होंने समान कानून के लिए देश के लोगों को आगे आने की अपील तक कर डाली। उन्होंने कहा कि समान नागरिक आचार संहिता के लिए लोगों को सामने आना चाहिए, यह देश के फायदेमंद होगा।

सोनू के मुताबिक, ‘अगर हमारे कानून सख्त हों तो कई सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है।’

LIVE TV