
एजेंसी/लेनोवो ने आखिरकार अपने मॉडल A7000 के लिए एंड्रॉइड का लेटेस्ट अपडेट उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने लॉंचिग के लगभग एक साल बाद यह अपडेट उपलब्ध कराया है।
एजेंसी/ A7000 में 5.5 इंच का 720 IPS डिस्प्ले है। 7.9 मिमी मोटा है और इसका वजन 14gm है। साथ ही इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। कैमरा 8 MP है। फ्रंट कैमरा 5 MP है।
कैसे करें अपडेट
एंड्रॉइड का नया वर्जन अपडेट करने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग्स में आपको ‘about phone’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको ‘system update’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप अपना फोन अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आप वाई-फाई या मोबाइल डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।