Today’s History 07 December : जानिए 07 दिसम्बर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

07 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • सन 1949 से आज के दिन भारतीय सशस्‍त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है।
  • पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच 1970 में संबंध सामान्य हुए।
  • पाकिस्तान में 1971 में राष्ट्रपति याहया खान ने गठबंधन सरकार बनाने का ऐलान किया जिसमें नुरुल अमीन पीएम तो जुल्फीकार अली भुट्टो उप-प्रधानमंत्री बने।
  • अमेरिका ने 1972 में चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
  • सन 1992 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया।
  • भारत ने 1995 में संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो 1995 में बृहस्पति पहुँच गया।
  • अर्मेनिया में 1988 में आये 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
  • तालिबान ने कई दिनों तक चली लड़ाई के बाद 2001 में अफगानिस्तान के कांधार पर कब्जा छोड़ा।
  • विक्रमसिंघे 2001 में श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • तुर्की की आजरा अनिन 2002 में मिस वर्ल्ड बनीं।
  • रमन सिंह 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
  • हामिद करजई ने 2004 में अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने 2008 में चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया।
  • भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने 2008 में जापान टूर का ख़िताब जीता।
  • डेनमार्क के कोपेनहेगन में 2009 में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

07 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का जन्म 1879 में हुआ।
  • आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी का जन्म 1889 में हुआ।
  • पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस का जन्म 1924 में हुआ।

07 दिसंबर को हुए निधन

  • 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा हैदर अली का निधन 1782 में हुआ।
  • भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का निधन 2003 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी का निधन 2016 में हुआ।
LIVE TV