63वें फिल्मफेयर में ग्‍लैमर और नाम नहीं काम को मिला अवार्ड

मुंबई। 63वां फिल्‍मफेयर अवार्ड समारोह बीती शाम काफी धूम धाम से हुआ। इंतजार और उम्‍मीदों को पूरा करती हुई इस शाम ने तकरीबन सभी को खुश किया। हिंदी मीडियम से लेकर बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया की झोली में अवार्ड आए। किसी को एक तो किसी को तीन अवॉर्ड मिले। कुल मिलाकर फिल्‍मफेयर की शाम भी राजकुमार राव के नाम ही नजर आई। 63वें फिल्मॉफेयर अवार्ड में उनकी तीनों फिल्‍मों को अवॉर्ड मिले। आइए जाने बीती शाम किसकी झोली में कौन से अवॉर्ड गिरे।

बेस्ट फ़िल्म (पॉपुलर)- हिंदी मीडियम

बेस्ट फ़िल्म (क्रिटिक्स)- न्यूटन

बेस्ट एक्टर (फ़ीमेल- पॉपुलर)- विद्या बालन (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर (मेल-पॉपुलर)- इरफ़ान खान (हिंदी मीडियम)

बेस्ट एक्टर (फ़ीमेल क्रिटिक)- ज़ाएरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट एक्टर (मेल क्रिटिक)- राजकुमार राव (ट्रैप्ड)

यह भी पढ़ें: #BirthdaySpecial : कास्टिंग टीम ने पहचाना था ‘बॉलीवुड के धोनी’ का हुनर

बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर) – अश्विनी अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फ़ी)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कोंकणा सेनशर्मा (डेथ इन द गंज)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फ़ीमेल)- मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)- राजकुमार राव (बरेली की बर्फ़ी)

बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी –अमित मसुरकर (न्यूटन)

बेस्ट म्यूजिक एलबम- प्रीतम (जग्गा जासूस)

बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (उल्लू का पट्ठा- जग्गा जासूस)

बेस्ट सिंगर (फ़ीमेल)- मेघना मिश्रा (नचदी फिरा- सीक्रेट सुपरस्टार)

बेस्ट सिंगर (मेल)- अरिजित सिंह (रोके ना रुके नैना- बदरीनाथ की दुल्हनिया)

बेस्ट डायलॉग– हितेश केवल्या (शुभ मंगल सावधान)

बेस्ट स्क्रीनप्ले- शुभाशीष भुटियानी (मुक्ति भवन)

लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- बप्पी लहरी, माला सिन्हा

LIVE TV