आपका का दिन मंगल मय हो, 19अगस्त, दिन-शुक्रवार, ऋतु- वर्षा, सूर्य-उत्तरायण, राहू काल(अशुभ समय)- दोपहर 10:30 से 12:00 तक, मास-भाद्रपद, तिथि-प्रतिपदा, पक्ष-कृष्ण, दिसाशूल-पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आप अपने अतीत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करें।जीवनसाथी का सहयोग।
सुझाव:- आज आप अपने मंदिर में तिल तेल युक्त दीपक जलावें लाभ होगा।
शुभ रंग:- चॉकलेटी।
वृष:- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
सुझाव:- आज आप हल्दी युक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।
शुभ रंग:- लाल।
मिथुन:- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदकों का भोग लगावें मंगल होगा।
शुभ रंग:- धानी।
कर्क:-(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक पक्ष सबल होगा।
सुझाव:- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला।
सिंह:-(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय देवालय में जाकर दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।
कन्या:- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आज आपके लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। धनागम।
सुझाव:-आज आप गणेश जी को सिंदूर व मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
तुला:- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपको यात्रा से सुख प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़। स्वास्थ्य उत्तम।
सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
वृश्चिक:-(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपके कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी की कमल पुष्प से आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला।
धनु:- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।
मकर:- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। मन उत्साहित रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी।
कुम्भ:- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे सुखद अनुभूति होगी। माता से धनलाभ।
सुझाव:- आज आप सिद्धिकुंजिका स्रोत द्वारा माँ का पूजन करे लाभ होगा।
शुभ रंग- सुनहला।
मीन:- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप श्वेत मंदार के पुष्पों से भगवान शिव पार्वती का पूजन करें मंगल होगा।
शुभ रंग – फिरोजी।
आज के दिन का विशेष महत्व
1-आज भाद्रपदकृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथिहै।
2- आज नंदसिद्धियोग है।

प्रेरणा दाई चौपाई
संकरु जगतबंद्य जगदीसा ।
सुर नर मुनि सब नावत सीसा।

अर्थ:- शंकर जी जगत में वन्द्य है जगदीश है,सुर,नर, मुनि उनको शीष झुकाते है।

आप सब का मंगल हो 
इति शुभम् 
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV