
मऊ – मऊ जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा 501 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा नगर के सोनी धापा के मैदान से चालू कर बाल निकेतन होते हुए कोतवाली, रोजा, आर्य समाज स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज से मिर्जाहदीपूरा चौक पर समापन किया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए एवं राष्ट्रवाद से पूरा शहर गूंज उठा।
इतने लंबे तिरंगा यात्रा को देख सभी लोग बड़े खुश होते दिखे एवं विभिन्न स्थानों पर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाई गई। इस प्रकार स्वागत देख सभी कार्यकर्ता बहुत ही प्रसन्न हुए। जिससे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे की ओर बढ़े गये।
साथ ही तय स्थान पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। मिर्जादीपुरा चौक पर समापन से पहले विद्यार्थी परिषद की उपलब्धियां एवं गणतंत्र दिवस का महत्व बताया गया। इसके साथ ही बताया गया कि जिला एक राष्ट्रवादी विचारधारा का जिला है।
शर्जील इमाम की गर्दन काटकर लाने वाले को 1 करोड़ का इनाम, जानें किसने दिया ऐसा..
इसे किसी दूसरे विचार से ना देखा जाये। इस प्रकार के उद्बोधन के साथ विद्यार्थी परिषद तिरंगा यात्रा समाप्त किया। इस तिरंगा यात्रा में 18 सौं छात्र सामिल रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने पूरे जी-जान से कोशिश किया।