5 साल की मासूम का रेपकर हत्या करने वाला आरोपी अरेस्ट, जानें मामला

Report- SANDEEP SRIVASTAV

आजमगढ़- आजमगढ़ मुबारकपुर क्षेत्र में बीते 21 नवंबर की रात 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने सोमवार को कर दिया। इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। इस उपलब्धि पर इतराए एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

मुबारकपुर क्षेत्र के ओझौली ग्राम निवासी चंद्रिका बांसफोर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ क्षेत्र के पिचरी गांव में एक व्यक्ति के मकान के बरामदे में रहकर बांस निर्मित सामान बेचने का कार्य करता है।

बीते 21 नवंबर की रात वह परिवार सहित बरामदे में सोया था। रात में किसी समय उसके 5 वर्षीय पुत्री को नींद में अगवा कर कुछ दूरी पर स्थित पोखरी पर ले जाया गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी गई। इस घटना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी डाॅग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।

छानबीन के बाद पुलिस ने उसके ही मकान मालिक रामप्रवेश चैहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह इब्राहिमपुर गांव की दलित बस्ती में विद्युत सजावट का काम करने गया था। रात में वहां से लौटते समय उसकी कामुक निगाह बरामदे में अपनी मां के साथ सोई बालिका पर पड़ी।

900 करोड़ के अवैध खनन की जाँच करने पहुंची सीबीआई, जानें पूरा मामला

आरोपी ने सोई बालिका को चुपके से गोद में उठाया और उसे नजदीक स्थित पोखरे की ओर ले गया। वहां पहले से पड़ी चारपाई पर बालिका को उसने अपनी हवस का शिकार बनाया। बालिका द्वारा पहचान लिए जाने के भय से उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना वाले दिन ही डाॅग फैंटम लगातार आरोपी कि घर जा रहा था। जिसके बाद पुलिस को उसी दिन शक हो गया था। जिसके बाद छानबीन की गयी और आ रोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

LIVE TV