आपका दिन मंगलमय हो, 21 जुलाई, दिन-गुरूवार, ऋतु-वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य उत्तरायण, राहू काल (अशुभ समय) दोपहर 01:30 बजे से 03:00 तक, तिथि-द्वितीया, पक्ष:-कृष्ण, दिसाशूल- दक्षिण

आज का राशिफलआज का राशिफल
मेष:- आज आप कठिन से कठिन कार्य पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ सम्भव है। आत्मविश्वाश बनाये रखें।
सुझाव:- आज आप गुलाब के पुष्प से बनी माला देवालय में अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।
वृष:- आज आपका सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है।
सुझाव:- आज आप रामायण का पाठ करें लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी।
मिथुन:- आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आप सुखद आश्चर्य में पड़ सकते हैं। धनलाभ होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप जौ का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
कर्क:- आज आपका निजी एवं व्यावसायिक नजरिया रूपांतरित हो सकता है। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सहायता करें लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला।
सिंह:- आज आपको जटिल स्थितियों में भी विजय प्राप्त हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगो से सजग रहें। मित्रों से धनप्राप्ति हो सकती है।
सुझाव:- आज आप गणेश जी की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत।
कन्या:- आज आप व्यवसाय में अपने विरोधियों से प्रतिस्पर्द्धा करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सुझाव:- आज आप घर से बाहर जाने से पूर्व संतोषी माँ के दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।
तुला:- आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आय के नए साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा।
सुझाव:- आज आप ब्राम्हण को काला छाता दान दें लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला।
वृश्चिक:- आज आप अपने परिवेश के महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यों में उन्नति होगी।
सुझाव:- आज आप भगवान भोलेनाथ की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी।
धनु:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। सौभाग्य से व्यवसाय के क्षेत्र में आकर्षक अवसर सामने आने वाले हैं।
सुझाव:- आज आप तिल के तेल से घर के आँगन में दीपक जलाये लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा।
मकर:- आज कारोबार में ऐश्वर्य मिलने से सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिना सोचे समझे कोई कार्य न करें।
सुझाव:- आज आप श्वेत पुष्प से बनी मल हनुमान जी को अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी।
कुम्भ:- आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
सुझाव:- आज आप कमल पुष्प से लक्ष्मी जी की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला।
मीन:- आज आपकी सोच सुस्पष्ट रहेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। वित्तीय लेन-देन के मामले में विलंब हो सकता है।
सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – मठमैला।
आज के दिन का विशेष महत्व
1 – आज श्रावण कृष्णपक्ष द्वितीया है।
2- आज चातुर्मास का व्रत धारण करने वालों का पहला अशून्य शयन व्रत है।
प्रेरणा दाई चौपाई
हरषहिं निरखि राम पद अंका ।
मानहु पारस पायउ रंका ।।
अर्थ:- जब श्री भरत जी राम जी से मिलने वन पथ पर जाते है तो श्री राम जी के चरण चिन्हों को ऐसा स्पर्श कर के प्रसन्न हो जाते हैं ,जैसे किसी भिखारी को पारस मणि मिल जाये।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-  9044741252 

LIVE TV