राजनाथ सिंह ने की विकास कार्यों की समीक्षा

राजनाथ सिंहलखनऊ |  केंद्रीय गृहमंत्री व स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह का बुधवार को  कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यो को जल्दी ही धरातल पर उतारने के लिए वह विकास कार्यो की समीक्षा भी की। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की भतीजी के मुंडन संस्कार में पत्‍‌नी सावित्री सिंह, पुत्र प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के साथ शामिल होकर आशीर्वाद दिया।

रात नौ बजे दिल्ली चले गए

रात नौ बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली चले गए। शाम छह बजे एयरपोर्ट पहुचें। इसके बाद वह सीधे कालीदास मार्ग स्थित आवास गए। यहां पर भी कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से वह मिले और उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। इसके बाद वह पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि पूर्व आइएएस दिवाकर त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ लखनऊ के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। उन्होंने आउटर रिंगरोड, गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की।

 

LIVE TV