आप का दिन मंगलमय हो, 23 मई, दिन-सोमवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य  उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर, 03:00 बजे से 04:30 बजे तक, तिथि-द्वितिया, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पूर्वदिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज के दिन लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ पहुंचा सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना।
सुझाव:-भगवान शिव-पार्वती का दुग्ध से अभिषेक करें कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:-आज ईश्वर को अर्पण कर इत्र स्वयं लगाएं, मंगल होगा।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आज के दिन नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ भविष्य की योजनाएं बनाने का प्रयास करेंगे। इसका परिणाम भी सकारात्मक हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति भी संभव है।
सुझाव:- विजययुक्त (भांग) दूध शिवजी को अर्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-हल्का हरा

कर्क:-आज के दिन आपको समस्याओं को सुलझाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। धैर्य बनाये रखें।
उपाय:-लघुमृत्युंजय ‘ॐ जूँ सः माम् पालय पालय सः जूँ ॐ’ 108 बार करें मंगल होगा।
शुभ रंग-श्वेत

सिंह:-आज आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। लेकिन जीवन में स्थिरता रहेगी। बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:-भगवान शिव को जल तथा विजया अर्पित करें, कुशल होगा।
शुभ रंग-धानी

कन्या:-आज के दिन आप खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। घर में खुशहाली बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज के दिन भगवान श्रीसीताराम जी का ध्यान करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-श्वेत

तुला:-आज के दिन आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
सुझाव:-हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्य आरम्भ करें, बेहतर होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

वृश्चिक:-आज के दिन प्रसन्नता के क्षण आपको भावुक कर सकते हैं। गंभीरतापूर्वक निर्णय न लें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
सुझाव:- आज मिश्री या गुड़ किसी मंदिर में भोग दें, भोग उपरांत स्वयं ग्रहण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

धनु:-आज  के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन में शांति रहेगी। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:-रामार्चन की कथा का श्रवण करें, कार्य अवश्य सफल होगा।
शुभ रंग-श्वेत

मकर:-आज आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार के साथ यात्रा करने की योजना बन सकती है। अधिक व्यय करने से बचें।
सुझाव:-प्यासी गौ को जल पिलाएं व चारा दें, लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

कुम्भ:-आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन होगा तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग  प्राप्त होगा।
सुझाव:-अन्न दान करें। आपके लिए उत्तम होगा।
शुभ रंग-श्वेत

मीन:-आज आपको स्वयं नई ऊर्जा का अनुभव होगा। यह ऊर्जा आपको नई दिशा प्रदान करेगी। आत्मीयजनों का साथ मिलेगा।
सुझाव:-प्यासे लोगों को जल पिलाएं। आपके लिए और भी बेहतर होगा।
शुभ रंग-नारंगी

आज के दिन का विशेष महत्व 

1-आज का दिन बड़ा ही पावनकारी है।
2-आज ज्येष्‍ठ मास की द्वितिया है। आज के ही दिन देवर्षि भगवान नारद का जन्म हुआ था। नारद यानी ‘नराणाम् ज्ञानं ददातीति नारद’ जो लोगों को भागवत सम्बंधी ज्ञान दें, वो नारद जी हैं।
3-आज के दिन किया गया पुण्य स्नान दान श्रेयष्कर माना जाता है।
4-आज ब्राह्मण पूजन का विशेष महत्व है, जिनके पूजन मात्र से मोह का नाश होता है व मनवांछित कार्य सिद्ध होते हैं।

बंदउँ प्रथम महीसुर चरना।
मोह जनित संसय सब हरना।।

(श्रीरामचरितमानस बालकाण्ड)

 

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV