आप का दिन मंगलमय हो, 13 मई, दिन-शुक्रवार, ऋतु-वसंत, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय)-सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक, तिथि-सप्तमी, दिशाशूल-पश्चिम दिशा

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:-आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से असहज रह सकता है। स्वास्थ्‍य प्रतिकूल हो सकता है। सायं काल में आर्थिक लाभ की सम्भावना।
उपाय:-बजरंगबाण का पाठ लाभकारी होगा।

शुभ रंग-गुलाबी

वृष:-आज का दिन नए कर्यों के सृजन का संकेत देगा। आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवन के प्रति उदासीनता का अनुभव होने की आसार हैं।

उपाय:-पवित्र तीर्थों का दर्शन

शुभ रंग – आसमानी

मिथुन:-आज का दिन आप के लिये शुभ है। किसी नए रिश्ते के कारण आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक वातावरण बना रहेगा।

उपाय:-गुरुजनों का दर्शन करें

शुभ रंग-पीला

कर्क:-आज का दिन आप को नया पद प्रतिष्ठा प्रदान कर सकता है। भाग्यवश सुखद समाचार मिलने के आसार हैं।

उपाय:-बंदरों को चना दें।

शुभ रंग-पीला

सिंह:-आज आपका दिन नए कार्यों में रुचि ला सकता है। मित्रों से तनाव के आसार बने रहेंगे।

उपाय:-माता गौरी की आराधना करें।

शुभ रंग-बैगनी

कन्या:-आज के दिन शासन सत्ता से लाभ। व्यावसायिक जीवन में लाभ व यश की प्राप्ति के संकेत बने रहेंगे।

उपाय:-मछलियों को भोजन कराएं।

शुभ रंग-नीला

तुला:-आज का दिन आपके जीवनसाथी के सहयोग से सुखदायी होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

उपाय:-किसी पवित्र नदी में दीपदान करें, लाभ होगा।

शुभ रंग-श्वेत

वृश्चिक:-आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र मे विशेष फलदायी है। संतान से सुख, गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

उपाय:-किसी पवित्र देवालय में अन्नदान करें, लाभ होगा।

शुभ रंग-पीला

धनु:-आज का दिन मंगलमय रहने की संभावना। आर्थिक लाभ के आसार। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

उपाय:-आज माता महालक्षमी की आराधना जरूर करें।

शुभ रंग-गाढ़ा लाल

मकर:-आज आपका दिन कुल मिलाकर मध्यम फलदायी रहेगा। शत्रुओं से सावधन रहें।

उपाय:-किसी दीन-दुःखी की मदद करें।

शुभ रंग-बादामी

कुम्भ:-आज आप को धन, पद,  प्रतिष्ठा में लाभ व पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:-श्री गणेश भगवान को आज आप मन्दार का पुष्प चढाएं।

शुभ रंग-नीला

मीन:-आज के दिन आप को यात्रा से लाभ होगा और पारिवरिक सम्बन्धों में मिठास बनी रहेगी। नए मित्र से प्रसन्नता।

उपाय:-दुर्वांकुर से श्री गणेश भगवान की आराधना करें।

शुभ रंग-लाल

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज का दिन हम सभी के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। लोक पावनकरणी सर्व पापहरणी माता श्री गंगा का आज के ही दिन अवतरण दिवस माना गया है। जिसे हम सभी धर्मप्रेमी सुधिजन गंगा सप्तमी के नाम से जानते हैं।

2-आज के दिन भगवान श्री हरि के चरणकमलों से माता गंगा का प्रागट्य हुआ, ऐसा पुराण मत है। शास्त्रों में वर्णन आता है, ‘गंगे तव दर्शनात् मुक्ति।’ अर्थात् गंगाजी के पावन दर्शन मात्र से मुक्ति होती है।

3-श्लोक:-गंगा गंगेति यो ब्रूयात् योजनानां शतैरपि। मुच्चते सर्व पापेभ्यो विष्णुलोकं स गच्छति। अर्थात् सौ योजना दूर से भी यदि कोई भी जीव माता गंगा जी का स्मरण करता है तो वह जीव सभी प्रकार के पापों से मुक्त होकर वैकुण्ठ की प्राप्ति सहज ही कर लेता है।

4-आज माता श्री गंगा में स्नान, दान, दीपदान आदि से समस्त पाप-ताप विनष्ट होते हैं।

5-माता गंगा के कई पावन नाम हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख है। गंगा मां भागीरथी, जाह्नवी, कमल पद्मा, विष्णुपदी, सुरसरी, मंदाकिनी, आदि कई नामों से भारत को महिमामण्डित कर रही हैं।

6 -अतः आज से हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिये कि इनकी सुचिता व स्वच्छता का ध्यान रखना प्रत्येक भारतीय का दैनिक कर्तव्य होना चाहिए।

जय माँ गंगा

आपका मंगल हो

इति शुभम्

 

आचार्य स्वामी विवेकानंद

श्री अयोध्या धाम

सम्पर्क सूत्र – 9044741252

LIVE TV