आप का दिन मंगलमय हो, 12 मई, दिन – गुरुवार, ऋतु – वसंत, मास – वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) – दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक, तिथि – षष्ठी, दिशाशूल – दक्षिण दिशा

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

मेष – आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त हो सकता है।

उपाय – चीटियों को गुड का ग्रास दें।

शुभ रंग – पीला

 

वृष – आज का दिन व्यापर के लिए उपयुक्त है। किसी बड़े कार्य की योजना से लाभ की सम्भावना।

उपाय – गाय का दर्शन कर कार्य प्रारंभ करें।

शुभ रंग – पीला

 

मिथुन – आज का दिन आप के मन में देशाटन की भावना ला सकता है। पारिवारिक सुख-समृद्धि से प्रसन्नता मिलेगी।

उपाय – श्वेत पुष्पों द्वारा सूर्य नारायण को अर्घ्‍य दें।

शुभ रंग – लाल

 

कर्क – आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। लेकिन विरोधी अवश्य परास्त रहेंगे।

उपाय – शिव जी का जलाभिषेक करें।

शुभ रंग – समुद्री नीला

 

सिंह – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

उपाय – चिड़ियों को दानें डालें व उनके लिए जल जरूर रखें। इससे लाभ होगा।

शुभ रंग – सुनहरा

 

कन्या – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पूजापाठ में रुचि व यात्रा से लाभ होने की सम्भावना है।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का हरा

 

तुला – आज आपका दिन अन्य दिनों की अपेक्षा व्यस्त रहने वाला है। स्थानांतरण की सम्भावना हो सकती है।

उपाय – आज पीले सुगन्धित पुष्पों से श्री गणेश भगवान की आराधना करें।

शुभ रंग – गाढ़ा पीला

 

वृश्चिक – आज का दिन आपको शासन सत्ता से सहयोग दिला सकता है। यात्रा से हानि हो सकती है।

उपाय – आज किसी देव स्थान में नारियल का दान दें मंगल होगा।

शुभ रंग – श्वेत

 

धनु – आज का दिन कुल मिलाकर मंगलकारी रहने वाला है। यात्रा से लाभ की सम्भावना है। परिवार में शांति रहेगी।

उपाय – ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का 21 बार जप करें। रुके कार्य पूर्ण होंगे।

शुभ रंग – गुलाबी

 

मकर – आज आपका दिन बहुत ही प्रसन्नतापूर्वक रहने वाला है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।

उपाय – आज आप ताम्रपात्र का दान जरूरतमंद ब्राह्मण को दें।

शुभ रंग – गेरुवा

 

कुम्भ – आज आप विरोधियों से सावधन रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शाम तक मंगलदायी समाचार मिलने की सम्भावना है।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

शुभ रंग – हल्का पीला

 

मीन – आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। जीवन के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे।

उपाय – किसी कन्या को भोजन जरूर कराएं, मंगल होगा।

शुभ रंग – हरा

आज के दिन का विशेष महत्व

1- आज के दिन श्री रामानुजाचार्य जयंती मनाई जाती है।

2- आज गुरु पुष्य नक्षत्र है, जो नक्षत्रों में सिद्धिदायक माना जाता है। आज के दिन किया हुआ कार्य निश्चय ही शुभ फलदायी होता है।

3- आज के दिन भगवान कार्तिकेय का आनुष्ठान विद्यार्थियों को विशेष फल देने वाला होता है।

4- पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से औषधियों में रोग नाश की शक्ति बढ़ जाती है।

5- आज के दिन पीपल वृक्ष के नीचे किया गया पूजन, ध्यान, तंत्र स्वयं सिद्ध हो जाता है।

6- श्री प्रज्ञा वर्धन स्तोत्र का पाठ करने से रुके कार्य शीघ्रता से पूर्ण होते हैं।

 

आपका मंगल हो

इति शुभम्

 

आचार्य स्वामी विवेकानंद

श्री अयोध्या धाम

सम्पर्क सूत्र – 9044741252

 

LIVE TV