Today’s History 19 December : जानिए 19 दिसम्बर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की 1927 में स्थापना हुयी।
  • महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को 1927 में अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
  • जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने 1941 में सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।
  • सन 1961 में गोवा स्वतंत्र हुआ।
  • ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने 1961 में गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
  • ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से 1983 में फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।
  • चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1984 में 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
  • अमर्त्य सेन को 1998 में बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में
  • आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
  • 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद 1999 में मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 2000 में वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
  • अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद 2005 में लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
  • शैलजा आचार्य को 2006 में नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
  • टाइम पत्रिका ने 2007 में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
  • केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने 2008 में आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
  • पार्क ग्युन हे 2012 में दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्म 1897 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म 1919 में हुआ।
  • भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म 1934 में हुआ।
  • पूर्व क्रिकेटर नयन मुंगया का जन्म 1969 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म 1974 में हुआ।
  • अमरीकन फुटबॉल के खिलाड़ी जेक प्लमर का जन्म 1974 में हुआ।
  • अमरीकन अभिनेता जेक गाइलनहाल का जन्म 1980 में हुआ।

19 दिसंबर को हुए निधन

  • 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल लार्ड डलहौजी का निधन 1860 में हुआ।
  • महान् स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार राम प्रसाद बिस्मिल का निधन 1927 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का निधन 1927 में हुआ।
  • भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाकुर रोशन सिंह का निधन 1927 में हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का निधन 1988 में हुआ।
  • लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन 2016 में हुआ।
LIVE TV