#CWG2018 (कुश्ती) : भारत की झोली में 17वां स्वर्ण पदक, बजरंग ने हासिल की जीत

गोल्ड कोस्ट: भारत के पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को भारत की झोली में 17वां स्वर्ण पदक डाला। बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को मात देकर सोना जीता। यह उनके राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक है।

बजरंग पुनिया

साल 2014 में बजरंग ने ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 61 किलोग्राम वर्ग में स्पर्धा करते हुए रजत जीता था और इस बार वह इन खेलों में अपने पदक के रंग को बदलने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ेंः #CWG2018: टूट गया राकेश, इरफान का सपना, संदिग्ध डोपिंग मामले में भेजे गए वापस

बजरंग ने रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता चारिग को 10-1 से मात दी। उन्होंने पहले ही दौर में जीत हासिल कर ली।

LIVE TV