Today’s History 16 December : जानिए 16 दिसम्बर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने 1929 में हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
  • जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने 1938 में यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
  • जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने 1945 में युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर लिया।
  • हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की 1951 में स्थापना की गयी।
  • कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में 1958 में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
  • पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में 1959 में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
  • अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 1960 में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • तमिलनाडु के कलपक्कम में 1985 में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
  • नयी दिल्ली में 1993 में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
  • गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर 1999 में सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
  • बांग्लादेश ने 2002 में 31वाँ विजय दिवस मनाया।
  • नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को 2006 में अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
  • बांग्लादेश ने 2007 में पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
  • केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को 2008 में गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
  • फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में 2013 में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
  • पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में 2014 में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म 1937 में हुआ।

16 दिसंबर को हुए निधन

  • पुर्तग़ाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन 1515 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन 1971 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन 2002 में हुआ।
LIVE TV