घरेलू गैस सिलेंडर फटने से, सात की मौत कई घायल                                                      

लखनऊ। बाराबंकी कोतवाली देवा इलाके के रतीपुर गांव में घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर के फटने से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनका उपचार सीएचसी देवा में हो रहा है। साथ ही गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जिसमें से सात की मौत हो गई। इस बडे हादसे के बाद बाराबंकी में हड़कंप की स्थिति है। इस घर में तीन दिन बाद शादी थी।

LIVE TV