कर्नाटक में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 1500 लोग फंसे

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को बाढ़ पीड़ित कोडागु जिले का दौरा किया, जहां भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 1500 लोगो विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

कर्नाटक

कुमारस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कम से कम 1500 लोग राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे है, लेकिन बचाव दल उन तक खराब मौसम और भूस्खलन के कारण पहुंच नहीं पा रहा है। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं और राज्य अधिकारियों के साथ सेना के जवान, नौसैनिक युद्ध स्तर पर बचाव व राहत अभियान चला रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने इससे पहले जिले के अधिकारियों के साथ कोडागु में बाढ़ की स्थिति को लेकर बैठक की। उन्होंने कॉफी उगाने वाले जिले का हवाई निरीक्षण किया, जो राज्य की राजधानी बेंगलुरू से 270 किलोमीटर दूर है।

जून के पहले सप्ताह से शुरू हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश से दक्षिणी राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से कोडागु भी एक जिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अधिकारी लोगों को एयर लिफ्ट कर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा है।” गुरुवार से जिले में भूस्खलन और भारी बारिश से छह लोगों की मौत हो चुकी है।”

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के मुताबिक, जिले में अधिकतम 25.3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 11.9 सेंटीमीटर की औसत बारिश हुई है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सैकड़ों लोग जिले की विभिन्न पहाड़ियों में अभी भी फंसे हुए हैं। राज्य सरकार ने इस आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों में राहत अभियान चलाने के लिए 200 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार को घेरने की मुहिम तेज, कांग्रेस इस मुद्दे को बनायेगी अपना हथियार

कुमारस्वामी ने कहा, “भारी बारिश और तेज हवाओं ने खंभों को उखाड़ दिया, जिसके कारण दूरसंचार सेवा बाधित हुई और फोन लाइन खराब हो गई, जिन्हें प्राथमिकता के साथ बहाल किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार रात को जारी बयान में कहा गया, “डोगरा रेजिमेंट के करीब 60 जवान और नौसेना के 12 विशेषज्ञ गोताखोरों ने बाढ़ग्रस्त जिले में 873 असहाय लोगों को बचाया है।”

यह भी पढ़ें:- केरल में विजयन ने उपचार के लिए अमेरिका दौरा किया रद्द, 11 जिलों में अलर्ट

राष्ट्रीय व राज्य आपदा राहत बलों के लगभग 60 सदस्य और नागरिक रक्षा के 45 सदस्य पहाड़ी जिले के मदिकेरी में नौकाओं व उपकरणों के साथ बचाव और राहत कार्यो में शामिल हुए हैं।

कुमारस्वामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से कोडागु में बचाव अभियान के लिए अतिरिक्त सैन्य बल तैनात करने का अनुरोध किया है। अभी तक जिला प्रशासन ने 17 राहत शिविरों में 573 लोगों को भेजा है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV