15 साल पहले हो गई थी बेटे की मौत, लेकिन कब्र पर दिखा ऐसा खौफनाक नजारा, जो है समझ से परे…

पांच साल पहले बेटे की मौत हो चुकी थी। माता-पिता अकसर उसकी कब्र पर जाया करते थे। एक दिन भीषण गर्मी में कब्रिस्तान में जाकर उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिससे उन्हें काफी हैरानी हुई।तपती धूप में बाकी कब्रों पर घास पीली पड़ चुकी थी, लेकिन उनके बेटे की कब्र परहरी-भरी घास थी।

यह दृश्य वाकई में चौंकाने वाला था।

बता दें, अमरीकी एयरफोर्स के शहीद जवान जोसफ विलासेनर की मौत आज से पांच साल पहले हो गई। उन्होंने 16 साल एयरफोर्स में काम किया। बेटे की मौत के बाद उसके माता-पिता उसकी कब्र पर जाकर वक्त बिताते थे।

15 साल पहले हो गई थी बेटे की मौत,

जब भी वे वहां जाते उन्हें जोसेफ का कब्र बाकी कब्रों के मुकाबले साफ-सुथरा व हरा-भरा दिखता था। उन्हें हर बार इस बात की हैरानी होती थी कि आखिर ऐसा कैसे होता है? सच्चाई का पता लगाने के लिए जोसफ के माता-पिता ने चर्च से संपर्क किया।

यहां उन्हें कुछ ऐसा पता चला जिसे सुन वे भावुक हो गए। उन्हें बताया गया कि, एक शख्स उनके बेटे की कब्र की देखभाल करता है। उस व्यक्ति का नाम जेक है और वह 86 वर्ष का एक बुजुर्ग है।

जेक रोज जोसफ की कब्र पर पानी डालता है और उसके कब्र की अच्छे से देखभाल करता है। इस बात का पता चलने पर जोसफ के पेरेंट्स ने जेक से इसका कारण जानना चाहा। इस पर जेक ने उन्हें कुछ ऐसा कहा जिससे वे और भी ज्यादा भावुक हो गए।

जेक ने उन्हें बताया कि, साल 2014 में 65 साल की उम्र में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जेक को अपनी बीवी से बेहद प्यार था जिसके चलते मौत के बाद हर दिन वह अपनी बीवी की कब्र पर गुलाब रखने और कब्र पर पानी डालने आता था।

एक दिन उन्हें पास के एक कब्र पर एक महिला रोती हुई दिखी।

जानें क्यों मौत के बाद मुंह में रखी जाती है ये छोटी सी चीज, कारण जानकर आप जाएंगे सहम…

महिला को जोर-जोर से रोता हुआ देखकर जेक ने उनके पास जाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की। यह मुलाकात बातचीत में बदली तो जेक को पता लगा कि उस महिला का नाम मीशा है। वह जोसफ की विधवा पत्नी थी।

मीशा ने जेक से कहा कि जोसफ ने देश की सेवा में 16 साल दिए हैं। मीशा की यह बात जेक के दिल तक पहुंची। इसके बाद जेक ने अपनी पत्नी की कब्र के साथ-साथ जोसफ की कब्र पर भी पानी डालना शुरू कर दिया।

जेक ने जोसफ के माता-पिता से कहा कि, जिसने हमारे देश के लिए 16 साल दिए हों, उसके लिए इतना करना तो बनता है। ये सुनकर जोसफ के पेंरेंट्स खुद को रोने से नहीं रोक पाए। जोसेफ की यह बात वाकई में दिल को झकझोर कर रख देने वाली थी।

LIVE TV