Today’s History 11 October: जानिए 11 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

11 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • ‘प्रोफेसर क्विज’ के नाम से रेडियो पर पहले क्विज कार्यक्रम का प्रसारण 1936 ई. को हुआ था।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने 1939 में अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
  • च्यांग काई शेकी की सरकार और माओत्से तुंग की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच चीनी गृहयुद्ध 1945 ई. को शुरू हुआ था।
  • अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण 1968 में किया गया।
  • मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश पनामा ने 1972 ई. को अपना नया संविधान अमल में लाया था।
  • माओत्से तुंग की पत्नी जियांग क्वींग और चार अन्य लोगों को चीनी सरकार का तख्ता पलट की साजिश रचने के आरोप में 1976 ई. को गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन 1984 को अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
  • भारत की शांति सेना ने 1987 को श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की. यह अभियान लिट्टे का कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए छेड़ा गया था
  • अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने 1994 को राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
  • दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2000 में हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
  • त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा 2001 में की।
  • नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने 2002 में लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर 2005 को लौटे।
  • ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को 2007 में वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने 2008 में धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया था.
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2008 को नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।

11 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • समाजसेवी चंडिका अमृतराव देशमुख का जन्‍म 1916 हुआ था।
  • ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का जन्म 1916 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म 1942 में हुआ।
  • भारतीय वैज्ञानिक विजय पी. भटकर का जन्म 1946 में हुआ।

11 अक्टूबर को हुए निधन

  • विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन 1911 में हुआ।
  • प्रसिद्ध उपन्यासकार, प्रसिद्ध उपन्यास लिज़ौंपो तेख़िबला ज़ाँकोक्तो (ज़ॉमॉख़ीज़ युज़ेनक्लिमो कॉकतो का निधन 1963 में हुआ।
  • ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक का निधन 2002 में हुआ।
LIVE TV