देश

दार्जिलिंग में गरीब महिला के खाते में अचानक आए 740 करोड़ रुपये, बैंक ग्लिच का मामला

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा ब्लॉक के कोचुबाड़ी गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के तहत 2000 रुपये निकालने पहुंची गरीब महिला मेहरूनेशा के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ 68 लाख रुपये दिखाई दिए।

महिला जब सीएसपी केंद्र पर बैलेंस चेक कराने गईं तो स्क्रीन पर दिख रही भारी भरकम राशि देखकर सीएसपी मालिक समेत सभी हैरान रह गए। मेहरूनेशा का परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है और उनके पति मजदूरी करते हैं।

बैंक और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह किसी धोखाधड़ी का मामला नहीं लगता, बल्कि बैंक सर्वर या तकनीकी खराबी (Technical Glitch) के कारण हुआ है।

बैंक प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर महिला का खाता फ्रीज कर दिया है और पूरे मामले की जांच चल रही है। जिला प्रशासन भी इस गंभीर गलती की वजह पता करने में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button