व्यायाम का सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका…

सैर को व्यायाम का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। चाहे आप अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाना चाहती हैं या वसा कम करना चाहती हैं, सैर से अच्छा व्यायाम कोई नहीं है।

व्यायाम का सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका...

सुबह के समय नियमित तौर पर सैर की आदत आपको सेहतमंद रखती हैं और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। यह तो आप जानते है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि रोजाना आधे घंटे की सैर हार्ट की बीमारी से भी दूर रखने में मददगार होती है।

दिल के लिए अच्‍छी है सुबह की सैर

अगर आप डायबिटीज या हार्ट की बीमारी से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मीठे या वसा युक्त खाने से परहेज करने की जरूरत नहीं है। बस, तेज चलना शुरू कर दीजिए।

रोजाना आधे घंटे की तेज वाकिंग से आप तरोताजा महसूस करने के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से भी बचे रहेंगे। यह बात अमेरिकी सर्जन पत्रिका में छपे अनुसंधान से सामने आई है।

प्रियंका की जमकर तारीफ में जुटी शिवसेना, बताया इंदिरा गाँधी का प्रतिरूप…

शोध के अनुसार

विश्व स्वास्थ्य संगठन के तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम के सलाहकार व हृदय रोग विशेषज्ञ डा. के श्रीनाथ रेड्डी का कहना है कि अगर आधे घंटे की सैर मुश्किल लगती है तो इसे टुकड़ों में बांटा जा सकता है।

दिन में तीन बार 10-10 मिनट तक तेज चलिए। यह भी 30 मिनट की एकमुश्त सैर के बराबर फायदेमंद है। यह आपकी आयु बढ़ा देगा।

पहले माना जाता था कि प्रति दिन नियमित रूप से एक साथ करीब 35 मिनट चलना जरूरी है, तभी उसका लाभ मिलता है। लेकिन नए शोध से पता चला है कि चाल में तेज गति होना जरूरी है।

जानिए मेकअप और ब्यूटी के बेहद आसान टिप्स

रेड्डी बताते हैं कि इन दिनों योग की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

heart in hindi

लेकिन स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त जीवन के लिए केवल योग ही काफी नहीं है। इसके साथ टहलना भी जरूरी है। सही रूप में देखा जाए तो योग एक ‘पैकेज’ है, जिसमें बहुत सी चीजें शामिल होती हैं। यदि इसमें हल्के शारीरिक व्यायाम को भी शामिल कर लिया जाए तो उसका अधिक लाभ मिलेगा।

LIVE TV