हिमेश के तलाक के बाद उनके CEO ने किया सुसाइड, जानिये वजह

हिमेश रेशमियामुंबई। बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया के तलाक की खबरें चर्चा में बनी हुई थीं। इस खबर पर अभी विराम नहीं लगा कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है। जी हां, हिमेश रेशमिया की म्यूजिक कंपनी एचआर के सीईओ ने सुसाइड कर लिया है।

हिमेश रेशमिया के CEO ने किया सुसाइड

दरअसल शनिवार को सीईओ एंडी सिंह ने के अपने घर पर पंखे से लटककर सुसाइड किया। इस मामले में अभी ये साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर सुसाइड की असल वजह क्या है। लेकिन पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिस वक्त एंडी ने सुसाइड किया, उस वक्त घर पर उनकी मां और गर्लफ्रेंड दोनों मौजूद थे। एंडी ने सुसाइड करने के लिए अपनी मां की साड़ी का इस्तेमाल किया था। उनके कमरे से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को शक है कि यह किसी साजिश के तहत हो सकता है।

बताया जा रहा कि एंडी ने रात के एक बजे अपने कमरे का दरवाज़ा बंद कर लिया था। उसके कमरे से कुर्सी गिरने की आवाज़ आई तो घर में मौजूद औरतों को कुछ गड़बड़ लगा। दोनों ही महिलाओं ने दरवाज़ा खोलने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाईं। उसके बाद दोनों ने इस मामले में पुलिस की सहायता ली, जिसके बाद मामला सामने आया।

LIVE TV