हिमस्खलन की चपेट में आने वाले 4 जवान शहीद, आर्मी चीफ ने दी जानकारी

नई दिल्ली। सोमवार को दोपहर में एक हिमस्खलन में सेना के 8 जवान फंस गए थे। जिमने से 4 जवानों के शहीद होने की पुष्टी कर दी गई है बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने ये जानकारी दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजनात सिंह इस समय सिंगापुर दौरे पर हैं।, और उन्होंने त्रासदी के बारे में जानने के लिए जनरल रावत को फोन किया। सोमवार अपराह्न् हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से सियाचिन ग्लेशियर में सेना के चार जवानों और दो असैन्य पोर्टर समेत छह लोगों की मौत हो गई।

मंगलवार को सिंह ने ट्वीट किया, “सियाचिन में हिमस्खलन के कारण सैनिकों और पोर्टरों के निधन से बहुत दुखी हूं। मैं उनके साहस और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को सलाम करता हूं। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।” सेना के सूत्रों ने कहा कि शहीद सैनिकों के शवों को उनके गृहनगर ले जाने के लिए काम चल रहा है।

उत्तराखंड लाइव – उच्च शिक्षा मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार…

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार अपराह्न् करीब तीन बजे एक हिमस्खलन में आठ जवान फंस गए थे और आस-पास की चौकियों पर तैनात हिमस्खलन बचाव दल उन्हें बाहर निकालन के लिए घटनास्थल पर पहुंचा था।

LIVE TV