हार के साथ ही बाहर हुए श्रीकांत, समाप्त हुआ ये सफर

जकार्ता। भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफर शुक्रवार को समाप्त हो गया।

किदांबी श्रीकांत

वर्ल्ड नम्बर-8 श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया।

इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-12 क्रिस्टी ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में श्रीकांत को 21-18, 21-19 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

श्रीकांत का सामना पांचवीं बार क्रिस्टी से हो रहा था। पिछले चार मुकाबलों का स्कोर दोनों खिलाड़ियों के बीच 2-2 से बराबर था लेकिन इस मैच में जीत के साथ क्रिस्टी अब जीत के मामले में श्रीकांत से 3-2 से आगे हो गए हैं।

इन कंपनियों में कुंवारी लड़कियों को प्रेमी बनाने के लिए मिलती है छुट्टियां

श्रीकांत की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

LIVE TV