हरियाणा में लगे देश विरोधी नारे, सेब पर लिखा- ‘Indians Dogs Go Back’

विरोधीहरियाणा। हरियाणा के सिरसा जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। सिरसा में कश्मीरी सेबो की पेटियों से दो सेब ऐसे निकले जिसपर स्कैच पेन से देश विरोधी नारे लिखे हुए थे। दो सेबो में से एक पर इंग्लिश में ‘We want freedom’  ‘We are freedom fighter from kashmir pulvama’ और ‘Indian dogs  go back’  जैसे भारत विरोधी नारे लिखे हुए थे।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही सेब की रेहड़ी लगाने वाले राजन ने बताया कि वो हर रोज बेचने के लिए सेब लाता है आज भी लाया। जब उसने पेटियों से सेब निकाले तो अलग-अलग दो पेटियों से कुछ लिखे हुए दो सेब निकले लेकिन वो अनपढ़ है इसलिए उसे कुछ पता नहीं चला।  

LIVE TV