हमने जनता से वादा किया है कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाएंगेः भाजपा

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबाद :- गाजियाबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन गाजियाबाद में वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामवीर सिंह के निवास पर पहुंचे। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन से मीडिया से बात करते हुए।

महाराष्ट्र की राजनीति पर कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता से वादा किया है कि वह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाएंगे। हम लोग जनता से करे हुए वादे से कैसे मुकर सकते हैं। विपक्ष लगातार गांधी परिवार की एसपीजी सिक्योरिटी हटाने को लेकर विरोध दर्ज कर रहा है।

इस मुद्दे पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कांग्रेस अपनी सुरक्षा में दुबली हो रही है। कभी देश के लिए भी कांग्रेस मुद्दा उठाएं। कांग्रेस कभी देश के मुद्दे नहीं उठाती। सिर्फ अपने मुद्दे उठाती है। सरकार द्वारा गांधी परिवार को सीआरपीएफ की जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

प्रदूषणः वन विभाग देगा फैक्ट्रयों को नोटिस, कैमिकल युक्त पानी से मर रहे जानवर

जो कि पूर्व प्रधानमंत्री को दी जाती है। सीआरपीएफ की जेड प्लस सिक्योरिटी हाई सिक्योरिटी मानी जाती है। फिर भी उन्हें ऐतराज है। वही उत्तर प्रदेश में बिजली घोटाले और होमगार्ड घोटाले पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तरक्की के रास्ते पर है। और यहां किसी को भी घोटाले की इजाजत नहीं दी जा सकती।

LIVE TV