मोदी के फैसले को किया किनारे, यहां चल रही अपनी मनमानी
बलरामपुर। जहाँ पीएम मोदी स्वच्छ भारत का सपना संजो रहे हैं, वहीं बलरामपुर नगर पालिका परिषद के लिए यह अभियान तनिक भी मायने नहीं रखता। यहां जिला मुख्यालय के आस-पास फैला कूड़े का अंबार नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही को साफ़ बयान कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है।
स्वच्छ भारत का सपना
बता दें कि जिले के मुख्य मार्ग बौद्ध परिपथ पर सड़क किनारे लगे कूड़े का ढ़ेर लगा रहता है। गंदगी और कूड़े के ढेर से परिपथ पर आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है।
नगर के अन्दर बने कूड़ाघरों में कूड़ा न फेंककर सड़क किनारे ही कूड़ा फेंका जा रहा है। जो नगर पालिका प्रशासन की सफाई व स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने बताया कि सड़क किनारे कूड़ा फेंकने से मना किया गया है। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
वहीं अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजा रहा है और निस्तारण के लिए एक मशीन की भी मांग की गयी है।
देखें वीडियो :-
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=oeLmeAz6LUM]