लोकतांत्रिक उत्सव में भागीदार बनने को बेकरार, बॉलीवुड के ये स्टार किड्स

मुंबई। देश लोकतंत्र का पर्व मना रहा है। हर देशवासी अपना बहुमूल्य वोट देकर इस लोकतांत्रिक उत्सव में भागीदार बनने को बेकरार है तो भला बॉलीवुड इससे अछूता कैसे रहेगा। कई सेलिब्रिटी ने अपने अपने अंदाज़ में वोट की अपील की है। मुंबई में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। ऐसे में कई स्टार किड्स ऐसे हैं जो पहली बार अपना वोट डालेंगे।

लोकतांत्रिक उत्सव में भागीदार बनने को बेकरार, बॉलीवुड के ये स्टार किड्स

पिछले साल फिल्म धड़क से डेब्यू करने वालीं जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ। वो 22 साल की हो गई हैं और ये पहली बार है जब वो वोट देंगी। जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर, 2000 को हुआ। वो 18 साल की हो गई हैं और इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल करेंगी। खुशी भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

लोकतांत्रिक उत्सव में भागीदार बनने को बेकरार, बॉलीवुड के ये स्टार किड्स

शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं। अपने बाकी कजिन की तरह वो भी एक्टिंग में करियर बनाने की तरफ बढ़ रही हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1999 में हुआ। वो 19 साल की हैं और पहली बार वोट देंगी।

लोकतांत्रिक उत्सव में भागीदार बनने को बेकरार, बॉलीवुड के ये स्टार किड्स

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का जन्म 22 मई 2000 को हुआ वो 18 साल की हैं और पहली बार वोट देने वाली हैं। सुहाना की तरह उनके भाई आर्यन खान भी पहली बार वोट देंगे। उनका जन्म 13 नवंबर 1997 को हुआ। आर्यन 21 साल के हैं।

लोकतांत्रिक उत्सव में भागीदार बनने को बेकरार, बॉलीवुड के ये स्टार किड्स

आमिर खान की बेटी इरा खान 22 साल की हैं। उनका जन्म 1997 को हुआ। इरा भी पहली बार अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगी।

2019 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन नेताओं के बीच होगा कड़ा मुकाबला, किसके सर सजेगा ताज!

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का जन्म 1997 में हुआ। वो 22 साल की हैं। नव्या भी पहली बार वोट देंगी, लेकिन वो दिल्ली में पली-बढ़ी हैं इसलिए वो वोट दिल्ली में ही डालेंगी। दिल्ली में वोटिंग 12 मई को होनी है।

लोकतांत्रिक उत्सव में भागीदार बनने को बेकरार, बॉलीवुड के ये स्टार किड्स

अब इंटरनेट पर VIRAL हो रही हैं सलमान और ऐश्वर्या की तस्वीरें

सैफ अली खान के के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान का जन्म 2001 में हुआ। वो भी पहली बार लोकसभा चुनावों में अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। सलमान खान के भतीजे और सोहेल खान के बेटे निर्वाण का जन्म 15 दिसंबर, 2000 को हुआ। निर्वाण भी पहली बार वोट देंगे।

लोकतांत्रिक उत्सव में भागीदार बनने को बेकरार, बॉलीवुड के ये स्टार किड्स

LIVE TV