स्टंपिंग का सैकड़ा लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने कैप्टन कूल

स्टंपिंग का सैकड़ानई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में एक नया अध्याय लिख दिया है। धोनी सबको पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट जगत के नंबर वन विकेटकीपर बन गए हैं। स्टंप के पीछे हमेशा एक्टिव रहने वाले माही विकेट कीपिंग में नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। यही वजह है कि उनकी स्टंपिंग की पूरी दुनिया मुरीद है।

स्टंपिंग का सैकड़ा

सीरीज छोड़ बीमार मां से मिलने भारत लौटे शिखर धवन

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे मैच के दौरान यजुवेंद्र चहल की गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज अकिला धनंजय को स्टंप आउट करते ही उन्होंने नया कीर्तिमान रच दिया है।

बता दें कि धोनी एकदिवसीय मैच में 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। यह कारनामा उन्होंने अपने करियर के 301वें वनडे में किया है।

ख़ास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे कम वनडे खेलकर स्टंपिंग का शतक बनाया है। धोनी ने 2004 से 2017 के दौरान 100 स्टंप किए हैं। जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान संगकारा ने अपने क्रिकेटिंग करियर (2000-2015) 404 वनडे खेल कर 99 स्टंप ही कर पाए थे।

सबसे ज्यादा स्टंपिंग टीमों के अनुसार-

श्रीलंका 22, इंग्लैंड 16, वेस्टइंडीज 12, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 12।

सबसे ज्यादा स्टंपिंग गेंदबाजों के अनुसार-

#हरभजन सिंह- 19

#रवींद्र जडेजा- 15

#रविचंद्रन अश्विन- 14 स्टंपिंग

टॉप 5: एकदिवसीय में सर्वाधिक स्टंपिंग-

#एमएस धोनी, भारत (2004-2017) 301 वनडे, 100 स्टंपिंग

#कुमार संगकारा, श्रीलंका (2000-2015) 404 वनडे, 99 स्टंपिंग

#रमेश कालुवितरणा, श्रीलंका (1990-2004) 189 वनडे, 75 स्टंपिंग

#मोइन खान, पाकिस्तान( 1990-2004) 219 वनडे, 73 स्टंपिंग

#एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया (1996-2008) 287 वनडे, 55 स्टंपिंग।

LIVE TV