सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतने से डिप्रेशन का खतरा

सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से डिप्रेशन का खतरा होने की बात कई रिसर्च में सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से लड़कों के मुकाबले लड़कियों में डिप्रेशन का ज्यादा खतरा होता है। दरअसल, ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी लंदन ने 14 साल के 11 हजार लड़के-लड़कियों का डेटा का एनालिसिस किया और ये स्टडी छापी।

social-media-depresion

इस स्टडी में सामने आया कि जो लड़कियां रोजाना 5 घंटे से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बितातीं हैं, उनमें से 40% लड़कियों में डिप्रेशन के लक्षण दिखाए दिए। जबकि इतना ही समय बिताने वाले लड़कों में से सिर्फ 15% में ही डिप्रेशन का खतरा दिखा।
यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वोन्ने केली ने बताया कि, लड़कों की तुलना में लड़कियां सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, साथ ही लड़कियों में डिप्रेशन के लक्षण भी लड़कों से ज्यादा है।

सिर्फ 4% लड़कियां सोशल मीडिया से दूर

इस स्टडी में सामने आया कि 5 में से 2 लड़कियां रोजाना तीन घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं, जबकि 5 में से एक लड़का ही इतनी देर तक सोशल मीडिया यूज करता है। वहीं सर्वे में शामिल 10% लड़कों ने माना कि वे सोशल मीडिया का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करते जबकि सिर्फ 4% लड़कियों ने ही इस बात को माना।

बुआ ने भतीजे को मिलाया फोन, कहा डर मत बेटा ‘मैं हूं ना’

स्टडी के मुताबिक, 14 साल की 7.5% लड़कियां और 4.3% लड़के ऑनलाइन हैरेसमेंट का शिकार होते हैं जबकि 17.4% लड़कों के मुकाबले 35.6% लड़कियों ने खुदको डिप्रेस माना। इसके अलावा सोशल मीडिया पर 32.8% लड़कियां और 7.9% लड़के ऑनलाइन बुलिंग का शिकार होते हैं।
इसके अलावा, इस स्टडी में ये भी सामने आया कि सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल हमारी नींद को प्रभावित करती है। सर्वे में शामिल 5.4% लड़कियां और 2.7% लड़कों ने कहा कि वे 7 घंटे से कम सोते हैं। सर्वे में शामिल लड़के-लड़कियों ने माना कि डिप्रेशन की वजह से वे अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं।

LIVE TV