सोनिया गांधी को नहीं मिली अस्पताल से छुट्टी

सोनिया गांधीनई दिल्ली| दस दिनों से अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी।

कंधे की सर्जरी के बाद से ही वह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है।

यहां उन्हें संक्रमण के कारण बुखार हो गया है। इससे सोनिया गांधी को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहना होगा।

सोनिया गांधी बुखार से पीड़ित

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधक मंडल के अध्यक्ष डी.एस. राणा ने बताया कि इस सुबह डॉक्टरों की एक टीम ने सोनिया गांधी की जांच की थी।

डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में रहने को कहा है, क्योंकि शरीर में संक्रमण के कारण वह बुखार से पीड़ित हैं।

राणा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को एंटीबॉयोटिक्स उपचार दिया जा रहा है।

बता दें दो अगस्त की दोपहर वाराणसी में रोड शो के दौरान बुखार हो गया था। फिर भी उन्होंने रैली को संबोधित किया।

इसके बाद डिहाइड्रेशन और कंधे में चोट के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

जहां उनके कंधे की सर्जरी की गई थी।

लेकिन इसके बाद उन्हें संक्रमण के कारण बुखार हो गया है। अब बुखार खत्म होने तक वह अस्पताल में ही रहेंगी।

LIVE TV