सर्जरी के बाद सोनिया गांधी की सेहत में सुधार

सोनिया गांधी की सेहतदिल्ली। वाराणसी में रोड शो के दौरान अस्वस्थ हुईं सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है।

सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में उनके कंधे की सफल सर्जरी के बाद आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया है।

उन्हें एक सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

मुंबई से बुलाए गए विशेषज्ञ

सोनिया गांधी की कंधे की सर्जरी के लिए मुंबई से बेस्ट विशेषज्ञ को बुलाया गया। गुरुवार को राजधानी में सर गंगा राम अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कंधा रोग विशेषज्ञ मुंबई के संजय देसाई तथा दिल्ली के प्रतीक गुप्ता ने सर्जरी की।

गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डी.एस.राणा ने कहा कि सोनिया गांधी को आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया है।

अस्पताल में उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि सोनिया गांधी की ओपन सर्जरी ढाई घंटे तक चली, जिस दौरान उनके कंधे के अगले हिस्से तथा ह्यूमरस में एक छोटा-सा चीरा लगाया गया और उसे उसकी पहले वाली जगह पर खिसकाकर स्क्रू व प्लेट से कस दिया गया।

जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उनके शरीर में पानी की कमी थी और बुखार भी था।

राज बब्बर तथा शीला दीक्षित जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे।

सोनिया गांधी की सेहत के लिए राहुल, प्रियंका फिक्रमंंद

जानकारी मिल रही है कि गुरुवार सुबह से ही प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी उनके साथ हैं।

साथ ही कई नेता लगातार उनसे मिलने आ रहे हैं।

बता दें कि दो अगस्त को सोनिया गांधी वाराणसी में एक रोड शो के दौरान अचानक बीमार पड़ गई थीं।

इसके बाद उन्हें राजधानी स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस दौरान रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर व कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने पहुंचे थे, जिनमें गुलाम नबी आजाद भी थे।

LIVE TV