सोनम कपूर बोलीं, लंदन में महसूस होती है आजादी, ट्रोल्स ने लगाई जमकर क्लास

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपन एक इंटरव्यू में कहा था कि लंदन में वह अपनी आजादी को एन्जॉय कर रही है। इसी के साथ ही उन्होने बताया कि वह यहां खुद खाना पकाती है और घर की देखरेख करती हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर यूजर्स को सोनम की ये बातें रास नहीं आई और सोनम का सोशल मीडिया पर जमकर मजकर उड़ा।

बता दें कि सोनम कपूर अपने बयान के चलते ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह बेवकूफ है। क्या सफाई करने वाले और नौकर इसके घर में जबरदस्ती घुसे थे? बोलने की आजाद है तो कुछ भी बोल दो। बॉलीवुड के विभीषण। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, भारत में कोई आजादी नहीं है। सफाई करने वाले और बावर्ची जबरदस्ती आपके घर में घुस जाते हैं और आपको काम नहीं करने देते। #SonamKapoor.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मैं एक पिटीशन की शुरुआत कर रहा हूं जो जबरदस्ती घर में मदद करने वालों को आपकी आजादी छीनने से रोकेगी। #SonamKapoor.’

गौरतलब है कि सोनम कपूर के वोग मैगजीन से लंदन के अपने जीवन को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मुझे यहां की आजादी पसंद है। मैं अपना खाना खुद पकाती हूं, अपना घर खुद साफ करती हूं, अपने घर के लिए सब्जियां और जरूरी सामान खुद खरीदती हूं। आपको बता दें कि सोनम जल्द ही क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। इसे डायरेक्टर शोमे मखीजा बना रहा हैं। फिल्म में सोनम के साथ पूरब कोहली, लिलेट दुबे और विनय पाठक होंगे।

LIVE TV