सूबे में चार आईएएस छह पीसीएस इधर से उधर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज चार आईएएस और छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया है। आज ट्रांसफर होने वाले आईएएस अधिकारियों में मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंघ चहल को विशेष सचिव एवं निदेशक पर्यावरण बनाया गया है।

UP-GOVप्रतीक्षारत विशाख जी. को मेरठ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। देवरिया की मुख्य विकास अधिकारी सुश्री यशु रुस्तगी को शामली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार को मुरादाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

आज ट्रांसफर होने वाले पीसीएस अधिकारियों में शामली के मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह को देवरिया का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) हरी राम को इलाहाबाद का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। मंडी परिषद अलीगढ़ के उप निदेशक कैलाश नाथ सहगल को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी ( वि.रा.) बनाया गया है।

सचिव नेडा और अतिरिक्त कार्यभार के रूप में राजस्व परिषद लखनऊ में उप भूमि व्यवस्था आयुक्त सुनील कुमार चौधरी को राजस्व परिषद में उप भूमि व्यवस्था आयुक्त का चार्ज दे दिया गया है।

कानपुर नगर में अपर जिलाधिकारी (भू.अ.) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को सचिव नेडा बनाया गया है। इटावा के उप जिलाधिकारी हंसराज यादव का कानपुर बगर किया गया ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है।

LIVE TV