सुबह-सुबह कर्नाटक में खतरनाक सड़क हादसा, इतने लोगों की मौत

कर्नाटक में सुबह सुबह खतरनाक सड़क हादसा हो गया। दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस खतरनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई साथ ही अन्य पांच लोग गंभीर रुप से घायल हैं। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन13में से 12लोगों की तुरंत मौत हो गई। कर्नाटक में खतरनाक सड़क हादसा

पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. तुमकुरू पुलिस अधीक्षक (एसपी) के वी कृष्णा ने बताया, ’13 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना मध्यरात्रि के बाद हुई. एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी कार उससे टकरा गई.’ पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों से शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी.

LIVE TV