सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, WhatsApp नंबर जारी कर मांगा समर्थन

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया और गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए समर्थन मांगने के लिए एक ऑनलाइन अभियान चलाया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार (29 मार्च) को एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पति के लिए समर्थन मांगा और एक ऑनलाइन अभियान ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ शुरू किया। यह वीडियो संदेश कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत गुरुवार को 1 अप्रैल तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है। एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में, सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति ने देश में “सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों” को चुनौती दी है और लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है। उन्होंने कहा, “हम आज से एक अभियान शुरू कर रहे हैं – केजरीवाल को आशीर्वाद। आप इस नंबर पर केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और प्रार्थना भेज सकते हैं।”

उन्होंने कहा “कल, अरविंद ने अदालत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने अदालत में जो कुछ भी कहा, उसके लिए अत्यधिक साहस की आवश्यकता है। उन्होंने देश की सबसे शक्तिशाली और भ्रष्ट ताकतों को चुनौती दी है। मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर दे रहीं हूं – 8297324624। हम शुरू कर रहे हैं एक अभियान ‘केजरीवाल को आशीर्वाद।”

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। एक अदालत ने गुरुवार को उनकी ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

LIVE TV