सीबीआई के निदेशक एम. नागेश्वर राव ने शुरू किया ढांचे में बदलाव…

सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम. नागेश्वर राव ने केंद्रीय जांच एजेंसी के देशभर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों पर कामकाज का बोझ व्यवस्थित करने करने के लिए ढांचागत बदलाव शुरू कर दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विभिन्न जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कामकाज के असमान वितरण का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि यह वर्तमान में चल रहीं जांचों के साथ कार्यबल को भी प्रभावित कर रहा है।

एम. नागेश्वर राव

सूत्रों के अनुसार राव ने बदलाव से संबंधित प्रस्ताव सभी संयुक्त निदेशकों को भिजवाया है और इस पर उनकी टिप्पणी मांगी है।

इस प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक जोन में विशेष अपराध शाखा और आर्थिक अपराध शाखा का गठन किया जाएगा।

सबरीमाला में फिर से दो महिलाओं के घुसने की कोशिश, लोगों ने किया प्रदर्शन…

वहीं बंगलूरू की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा चेन्नई जोन को रिपोर्ट करेगी और हैदराबाद जोन रायपुर, जबलपुर और भोपाल स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा का कामकाज भी देखेगा।

इसके अलावा मुंबई जोन के तहत विशेष अपराध शाखा और नागपुर में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा खोली जाएगी। इससे मुंबई जोन के तहत शाखाओं की संख्या पांच से बढ़कर सात हो जाएगी।

LIVE TV