सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

यूपी के भदोही में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर सामने आया थी।

व्हाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ “अपमानजनक” टिप्पणी करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था और उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। पुलिस ने कहा कि यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर सामने आया थी। SHO अजय कुमार सेठ ने कहा कि 4 अगस्त को सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक टिप्पणी वायरल हुई थी। आरोपी की पहचान सहाबुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। व्हाट्सएप ग्रुप पर टिप्पणी पोस्ट करने वाले आरोपी की पहचान मुस्लिम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम अंसारी अभी भी फरार है।

अजय कुमार सेठ ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में चार अगस्त को ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा, अपमानजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट प्राप्त कर लिया गया है। शिकायत मिलने पर सहाबुद्दीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सएप ग्रुप का नाम ‘नगर पालिका परिषद भदोही’ है, जिसमें भदोही के नगर पालिका परिषद के लगभग सभी पार्षद और जनता शामिल है और इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना था।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: राहुल गाँधी की संसद में वापसी, इतने समय बाद लौटे

LIVE TV