सीएम अखिलेश का नया एक्शन, तीन और मंत्री बर्खास्त

सीएम अखिलेशलखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने फिर एक्शन लिया है। शिवपाल सिंह यादव समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त करने के एक घंटे के भीतर तीन और मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : फूटा अखिलेश का गुस्सा, शिवपाल समेत चार मंत्री बर्खास्त

इन मंत्रियों में अमर सिंह की करीबी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जयाप्रदा, मदन चौहान, गायत्री प्रजापति शामिल हैं। गायत्री इससे पहले भी दो बार मंत्रिमण्‍डल से हटाए जा चुके हैं।

इससे पहले सुबह विधायकों की बैठक के दौरान सीएम ने अपने चाचा और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त करने का ऐलान कर‍ दिया था।

इस बैठक में सीएम अखिलेश यादव ने अमर सिंह सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी का नुकसान कर रहे हैं। उनसे जुड़े लोग भी पार्टी से हटाए जाएंगे।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 24 अक्टूूबर को आपात बैठक बुला ली है। इस बैठक में सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख शामिल होंगे।

LIVE TV