सिद्धू को पंजाब में मिली सजा… कांग्रेसी बोले- जो मोदी का नहीं हुआ वो हमारा क्या होगा

सिद्धूनई दिल्ली। सिद्धू को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें सरकार में अहम मंत्रालय दिया जा सकता है। कयास तो इस बात के लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू को डिप्टी सीएम तक बनाया जा सकता है। पंजाब में कांग्रेस की जीत के पीछे कैप्टन अमरिंदर सिंह की मेहनत है। इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि सिद्धू के आने से पार्टी को ताकत मिली। पंजाब की सियासत में कांग्रेस के लिए फिलहाल सब अच्छा हो रहा है। कांग्रेस ने राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। हालांकि पंजाब में जीत के बाद भी कांग्रेस को यूपी औऱ उत्तराखंड की करारी हार का दर्द हमेशा परेशान करता रहेगा। बात पंजाब की कर रहे हैं।

हालांकि पंजाब कांग्रेस में कैप्टन का खेमा इस बात से खुश नहीं है। वो सिद्धू को सरकार में शामिल नहीं करना चाह रहा है। इसके पीछे कारण ये है कि सिद्धू ने जिस अंदाज में बीजेपी और मोदी का साथ छोड़ा है वो उन्हे पच नहीं रहा है।

मां के बाद बेटे की बारी, चुनाव खत्‍म होते ही राहुल भी अमेरिका रवाना

पंजाब कांग्रेस का एक गुट ये मानता है कि सि द्धू ने भले ही कांग्रेस के  लिए प्रचार किया है। वो कांग्रेस के सदस्य भी हैं। लेकिन वो अपने बयानों के कारण अपनों के लिए ही मुसीबत खड़ी करते रहे हैं। कुछ कांग्रेसी नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सि द्धू जब बीजेपी में थे तब भी वो बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी करते थे। अकाली दल के खिलाफ सिद्धू का आक्रामक रवैया कोई नहीं भूला है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सिद्धू दोधारी तलवार की तरह हैं। उन्हे संगठन में फिट किया जाए।

भगवा परचम लहराते ही बड़ा फैसला, अल्लाह की इबादत के लिए देने होंगे दस हजार रूपए

वहीं कांग्रेस के कार्यकर्त चुनाव जीतने के बाद अब खुलकर बोल रहे हैं। इनका कहना है कि जो पीएम मोदी का नहीं हुआ वो कांग्रेस का क्या होगा। साफ है कि सिद्धू की छवि राज्य में ऐसी बन रही है जैसे उन्होंने बीजेपी और मोदी के साथ धोखा किया है। फिलहाल ये कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के मन की बात थी। लेकिन अब उन्हें टूर एंड टूरिज्म मिनिस्टर बना दिया गया।

LIVE TV