साध्वी यौन शोषण में काट रहे सज़ा राम रहीम की तबियत बिगड़ी,दिल्ली AIIMS में किया गया भर्ती

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। उनको एंडोस्कोपी के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। गुरमीत राम रहीम दो अलग-अलग मामलें साध्वी यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा मिली है और वहीं एक पत्रकार की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। वह फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद थे। वहीं से राम रहीम को दिल्ली एम्स अस्पताल लाया गया।

Video: Sadhvi who accused Ram Rahim of rape lived like a 'prisoner', claims  her former bodyguard | India News – India TV

बता दें कि इससे पहले राम रहीम ने 3 जून को पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद रोहतक में PGIMS अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप कराया गया था। इस दौरान राम रहीम ने PGIMS रोहतक में कोविड टेस्ट कराने से मना कर दिया था। 8 जून को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राम रहीम को आगे की जांच के लिए भारी पुलिस सुरक्षा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था।

दो महीने पहले राम रहीम को पैरोल मिली थी। पैरोल के लिए दिए गए आवेदन में मां की बीमारी का जिक्र किया था। राम रहीम की पिछले पैरोल के निवेदन पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। पिछले साल राम रहीम को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी। राम रहीम को मिली ये पैरोल गुप्त तरीके से दी गई थी, लेकिन ये पूरा मामला बाद में उजागर हो गया था।

LIVE TV