रिओ ओलंपिक : साक्षी मलिक ने रचा इतिहास, कुश्ती में भारत को दिलाया कांस्य पदक

साक्षी मलिकनई दिल्ली| भारत का लंबे समय पदक का इंतजार अब खत्म  हुआ। फ्रीस्टाइल महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बुधवार को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदक के इंतजार को खत्म किया। साक्षी के इस बेहतरीन जीत  के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर के बधाई दी। साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता। यह रियो में भारत का पहला पदक है।

यह भी पढ़ें: आईसीसी टेस्ट रैकिंग में फिर नंबर वन बना भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया। पूरा देश खुश है। रक्षाबंधन के दिन भारत की बेटी साक्षी ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हमें साक्षी पर गर्व है।”साक्षी ओलम्पिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट हैं। 23 साल की साक्षी ने कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया।

यह भी पढ़ें: रियो ओलम्पिक में नाकामयाबी के लिए भारतीय व्यवस्था जिम्मेदार : बिंद्रा

कोरिओका एरेना-2 मे हुए इस मुकाबले मे एक समय साक्षी 0-5 से पीछे थीं लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने उलट-पलट करते हुए इसे 8-5 से जीत लिया। इस स्पर्धा का स्वर्ण जापान की कोओरी इको ने जीता जबकि रूस की वालेरिया काबलोवा ने रजत हासिल किया। काबलोवा ने ही क्वार्टर फाइनल में साक्षी को हराया था। आपको बता दें की साल 2015 में हुए एशियन चैम्पियनशिप में पोडियम फिनिश करने वाली साक्षी ओलम्पिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

LIVE TV