
नई दिल्ली। दो पहलवान साथी जल्द ही एक होने जा रहे हैं। रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने रविवार को अपने पहलवान ब्वॉयफ्रेंड सत्यव्रत कादियान के साथ सगाई कर ली। इस 24 वर्षीय महिला पहलवान ने मीडिया में सत्यव्रत के बारे में बात की थी।
सत्यव्रत के पिता सत्यवान पहलवान अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह निजी कार्यक्रम था। केवल लड़के और लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने इसमें शिरकत की और यह बहुत बढ़िया रहा।
सत्यव्रत 22 साल के हैं और साक्षी से दो साल छोटे हैं। वह अपने पिता के रोहतक के अखाड़े में ट्रेनिंग करते हैं और 2010 यूथ ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। दोनों के बीच कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान प्यार हुआ।
सत्यव्रत के बारे में साक्षी कह चुकी हैं, ‘‘वह बहुत सहयोग करता है और मेरे सपने को अपना सपना समझता है। मोदी अगर प्रदेश और देश दोनों जगह होंगे तो विकास अधिक होना तय है। बस हमें समझना होगा।